पुलिस ने सीएनजी आटो चोरी करने के अभियुक्त को दबोचा 

Share
भदोही। थाना औराई पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर उक्त थाने में पंजिकृत बीएनएस की धारा 303(2) से संबंधित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी की एक तीन पहिया वाहन आटो सीएनजी एवं एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर नगद बरामद किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/so-now-even-bikes-parked-locked-are-being-fined/
उक्त थाना में आवेदक दिलीप कुमार शुक्ला पुत्र जनार्दन शुक्ला निवासी ग्राम बासुदेवपुर थाना औराई द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि 7 मई को सुबह 9 बजें महराजगंज पुल के नीचे अपनी सीएनजी गाड़ी खड़ी करके सवारी बुलाने के लिए गए थे। इसी दौरान राजेश उर्फ लक्कड़ यादव निवासी ग्राम कोठरा मेरी गाड़ी लेकर भाग गया। उसमें मेरा मोबाइल भी था। इसके संबंध में स्थानीय थाना में पुलिस द्वारा धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में औराई पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर महाराजगंज अंडरब्रिज के नीचे से दिलीप कुमार शुक्ला के ऑटो को चुरा ले जाने वाले अभियुक्त राजेश उर्फ लक्कड़ को गिरफतार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि मैंने यह आटो 7 मई को महाराजगंज अंडरब्रिज के नीचे से अजय यादव उर्फ पोटर पुत्र दीनानाथ यादव निवासी सहसेपुर थाना औराई के साथ चोरी कर रखा हुआ मोबाइल कीपैड भी चोरी कर लिए थे। मोबाइल को तोड़ फोड़कर अलग-अलग जगह पर नहर में लगे पानी में फेंक दिए और आटो को लेकर चले गए थे। आज हम दोनो इस आटो को कबाड़ी के पास बेचने के लिए लेकर जा रहे थे कि मुझे आटो सहित पकड़ लिया गया। जो व्यक्ति कुदकर भागा है। वही अजय यादव उर्फ पोटर पुत्र दीनानाथ यादव निवासी सहसेपुर थाना औराई था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *