बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में वृद्ध की शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप

Share
अमेठी। थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे दुनिया गांव निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने पुलिस एवं स्थानीय सत्ताधारी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा कथित रूप से नेताओं के संरक्षण में अवैध निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/पीड़ित के अनुसार उन्होंने कई बार डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम केवल समझाकर वापस लौट जाती है। वहीं जब वह स्वयं थाना पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और शिकायत दर्ज करने के बजाय वापस भेज दिया गया।वृद्ध ने आरोप लगाते हुए कहा कि न्याय पाने के लिए उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। उनका कहना है कि हर बार शिकायत करने पर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया जाता है और उन्हें अपमानित होना पड़ता है।पीड़ित ने मामले में पुलिस और स्थानीय नेताओं के बीच संरक्षण की आशंका जताई है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगाए गए आरोपों को देखते हुए प्रकरण जांच का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *