प्रशासन व व्यापारियों के बीच समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

Share
मेंहदावल नगर में स्थित थानापरिसर में स्थानीय व्यापारियों व प्रशाशन के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।व्यापारी व प्रशाशन के इस समन्वय बैठक में  क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी उपस्थित रहें।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-returning-with-medicine-died-in-a-road-accident-he-had-married-four-days-ago-his-elder-brother-was-injured-and-is-undergoing-treatment-in-bahraich/बीते दिनों नगरपंचायत व प्रशाशन द्वारा नगर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया।जिसको लेकर बहुत से व्यापारियों ने शासन प्रशाशन के इस कार्रवाई पर असंतुष्ट नजर आए।उसी को लेकर एक समन्वय बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया।जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने व्यापारियों से सुझाव मांगे व वहां मौजूद ईओ पंकज कुमार को उस सुझाव को अमल में लाने का निर्देश दिया गया।साथ ही साथ नगर के विकास को लेकर नगर के मुख्य मार्गो को चौड़ीकरण के माध्यम से सौंदर्यीकरण की बात कही गई,जिसमें कुछ व्यापारियों ने सहमति दर्शाया तो कुछ व्यापारियों ने असहमति जताई।इस समन्वय बैठक में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी अरुण कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह, ईओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी राकेश सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नगर रवींद्र वर्मा चुन्नू, प्रहलाद अग्रहरि,अमित तनेजा,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत गुप्ता,रवि वर्मा,प्रभात जायसवाल,आशु अग्रहरि,मनीष अग्रहरि, श्यामू जायसवाल,रवि गुप्ता,विजय अग्रहरि,लक्ष्मीनाथ दुबे,गिरीश गुप्ता,अनूप गुप्ता,अनूप अग्रहरि,सुनील अग्रहरि समेत स्थानीय व्यापारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *