गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जमानियां पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/पुलिस के अनुसार रविवार 17 मई 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन थाना जमानियां अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त काशीराम आवास के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार यादव पुत्र चन्द्रशेखर सिंह यादव निवासी पठानपुर फतेहउल्लाहपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा संख्या 144/26 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहा था। अवैध हथियार बरामद होने के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 149/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत भी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन थाना जमानियां मय पुलिस टीम शामिल रही।