राजधानी एक्सप्रेस का एसी कोच बना आग का गोला

Share

 जयपुर। राजस्थान में आज सुबह तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोटा रेल मंडल के लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच ट्रेन के बी-1 एसी कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन के डिब्बे से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की बिजली सप्लाई को तुरंत काट दिया गया, जिससे आग आगे नहीं फैल सकी। इसके साथ ही आग को पूरी ट्रेन में फैलने से रोकने के लिए प्रभावित बी-1 कोच को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग पर काबू पाने के लिए रेलवे की टीमें तुरंत काम में जुट गईं।read more:https://pahaltoday.com/deputy-rmo-inspected-wheat-procurement-and-storage-arrangements-at-kaimganj-mandi/ इस हादसे के कारण इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर ट्रेन नंबर 12955 को माहिदपुर रोड स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक को जल्द ही खाली कराकर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, हालांकि इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनों में देरी होने की संभावना है। फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसी कोच में आग लगने के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *