नगीना । संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश (पुरानी पेंशन बहाली अभियान) द्वारा विकासखंड कोतवाली नगीना के अध्यापक को मंडलीय संयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया ।read more:https://pahaltoday.com/akhilesh-saddened-by-his-brothers-death-said-whatever-the-law-and-the-family-decide-he-will-accept-it/संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय सिंह तथा महासचिव आर के निगम द्वारा जारी संयुक्त पत्र में जनपद बिजनौर के विकासखंड कोतवाली स्थित प्राथमिक विद्यालय सत्तारवाला के मुख्य अध्यापक ओंकार सिंह को मुरादाबाद मंडल संयोजक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है तथा इसी के साथ यह आशा व्यक्त की है कि श्री सिंह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे तथा संघर्ष समिति के विस्तार के लिए समय निकाल कर कार्य करेंगे। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश ने इस आशा से ओंकार सिंह को मंडल के समस्त जनपदों में समिति के विस्तार के लिए कार्य करेंगे तथा मृतक आश्रित शिक्षकों एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।