एक किलो दो सौ गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी (मध्यप्रदेश) व हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे के रूप में की गई है।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-vijay-won-the-trust-vote-in-the-tamil-nadu-assembly/
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत 13 मई को करीब रात 8ः25 बजे थाना चोपन पुलिस टीम ने रेलवे क्रासिंग चोपन स्थित अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी (मध्यप्रदेश), हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे कानून के हवाले कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *