14 को बीएसए कार्यालय में होगा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण

Share
भदोही। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त जू.हा. स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका भर्ती परीक्षा वर्ष 2021 (संशोधित परीक्षा परिणाम-06.09.2022) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र के कम में ईमेल द्वारा उपलब्ध कराई गई अनंतिम चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की विद्यालय आवंटित सूची संलग्नकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक (जू.हा. स्कूल) (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्ते) (सातवां संशोधन) नियमावली-2019 में दिए गए प्राविधानानुसार नियुक्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।read more:https://pahaltoday.com/vijay-yadav-roared-in-fatehpur-rajesh-chaudhary-got-the-responsibility-of-national-general-secretary-amid-the-expansion-of-the-organization/
उन्होंने बताया कि 6 मई को अनंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची का सत्यापन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया था। तत्कम में शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ.प्र. लखनऊ के द्वारा 8 मई 2026 के द्वारा उपलब्ध कराई गई अनंतिम सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की सूची सत्यापनोपरांत 11 मई 2026 को ई मेल के माध्यम से बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त के कम में मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जू.हा. स्कूल) (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्ते) (सातवां संशोधन) नियमावली-2019 में वर्णित व्यवस्था के कम में अशासकीय सहायता प्राप्त जू.हा. स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक परीक्षा वर्ष 2021 (संशोधित परीक्षा परिणाम-6.9.2022) में चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने शैक्षिक दस्तावेजों के परीक्षण के लिए 14 मई  को कार्यालय बीएसए भदोही में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *