डीएम ने ड्रोन तकनीक पर हिंदी पुस्तक लिखने वाले स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित को किया सम्मानित

Share
अमेठी। इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड में डीजीएम एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित को ड्रोन तकनीक पर हिंदी में पुस्तक लिखने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने सम्मानित किया। उन्होंने “ड्रोन तकनीक : राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत” शीर्षक पुस्तक जिलाधिकारी को भेंट की।read more:https://pahaltoday.com/kinausan-morcha-demonstrated-regarding-public-problems/
जिलाधिकारी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी विषयों को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और सामान्य वर्ग के युवाओं को नई तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित ने भारतीय वायु सेना में सेवाएं देने के बाद अब लेखन और शोध कार्यों के माध्यम से राष्ट्रहित में योगदान जारी रखा है। उनकी पुस्तक में ड्रोन तकनीक, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार, कृषि और आपदा प्रबंधन में इसके उपयोग को सरल भाषा में समझाया गया है।
बताया गया कि सुबोध दीक्षित अब तक सात से अधिक पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। वे हिंदी और अंग्रेजी के लेखक, अनुवादक एवं वक्ता होने के साथ रक्षा, एविएशन और ड्रोन तकनीक के विशेषज्ञ भी हैं। उनकी यह उपलब्धि अमेठी के लिए गौरव का विषय मानी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *