आत्म प्रकाश आदर्श व मालती महिला महाविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

Share
गाजीपुर/जंगीपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय एवं मालती महिला महाविद्यालय में सत्र 2026-27 से कई नए पाठ्यक्रमों की पढ़ाई प्रारम्भ होगी। यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निर्देशक सत्य प्रकाश यादव ने दी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय को B.Com. पाठ्यक्रम की मान्यता प्रदान कर दी गई है। साथ ही B.A. में अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी तथा M.A. में राजनीति शास्त्र एवं संस्कृत विषयों की भी स्वीकृति मिली है। महाविद्यालय में अब B.A., B.Sc., M.Sc., M.A., B.C.A., B.Com., B.Ed. एवं D.El.Ed. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-young-man-after-6-years-of-love-marriage/
संस्थान में B.A. के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं संगीत विषयों की पढ़ाई होगी। वहीं B.Sc. एवं M.Sc. में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा प्राणी विज्ञान विषय उपलब्ध रहेंगे। B.C.A. के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी अध्ययन की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी।  इसी प्रकार मालती महिला महाविद्यालय में भी B.Sc., B.C.A. एवं M.A. पाठ्यक्रमों की मान्यता प्रदान की गई है। यहां B.Sc. में विज्ञान वर्ग के प्रमुख विषयों के साथ M.A. में हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं संस्कृत विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। संस्थान में B.Ed. एवं D.El.Ed. शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी संचालित रहेंगे।  संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष से बालिकाओं के लिए सभी क्षेत्रों से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के साथ परीक्षा केंद्र (सेल्फ सेंटर) की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *