गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीम आर्मी के बैनर व पोस्टर की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने के आरोप में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुछ अन्य अज्ञात लोगों की भी तलाश की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/fsda-sent-11-samples-of-ghee-and-oil-for-testing/
पुलिस के अनुसार 08 मई 2026 को उ0नि0 लल्लन राजभर, उ0नि0 जमालुद्दीन एवं उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह ग्राम तारनपुर में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पास्टर रमेश कुमार चंचल पुत्र स्व. बिहारी राम निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर, धनई पुत्र स्व. सुखदेव निवासी जफरापुर थाना कोतवाली गाजीपुर, पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार चंचल निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर तथा विजेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार चंचल निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 5 अदद बाइबिल किताब बरामद की है। इस मामले में थाना जंगीपुर पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 299 बीएनएस व 3/5 धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमणी त्रिपाठी, उ0नि0 लल्लन राजभर, उ0नि0 जमालुद्दीन तथा उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय शामिल रहे।