प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली अब 52 दिन तक नहीं कटेगी

Share
नगीना। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने के सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के उपभोक्ताओं की बिजली भी अब 52 दिन तक नहीं कटेगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने पश्चिमांचल समेत चारों विद्युत वितरण निगमों को आदेश निर्गत कर दिए हैं। विद्युत वितरण खंड नगीना के अधीक्षण अभियंता पुष्पेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित कर दिया गया है। मई माह की ऊर्जा खपत का बिल पोस्टपेड पद्धति से 10 जून तक निर्गत किया जाएगा।बिल निर्गमन की तिथि से 15 दिन का समय ड्यू डेट(देय तिथि)के बाद 7 दिन का समय डिस्कनेक्शन डेट(विच्छेदन तिथि) दिया जाएगा।मई माह का बिल 2 जुलाई तक जमा किया जा सकता है। एक्सईएन ने बताया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक ऑटोमैटिक रीडिंग प्राप्त न होने पर मैनुअल रीडिंग उपभोक्ताओं को 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। समय से बिल प्राप्त न होने पर उपभोक्ता व्हाट्स एप चैटबोट्स पर अपना विद्युत कनेक्शन नंबर डाल कर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नंबर +917859804803 पर कर सकते हैं।
      निर्धारित सिक्यूरिटी धनराशि चार समान किश्तों में जून माह के जुलाई में सृजित व उसके बाद के तीन मासिक बिलों में जोड़ी जाएगी।30 अप्रैल 26 तक के बकाया बिजली बिल का भुगतान तीन किश्तों(40% 30% 30%)में करने की सुविधा प्रदान की गई है।    एक्स ईएन पुष्पेश कुमार ने यह भी बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने बिजली बिलों को लेकर अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए 15 मई से 15 जून तक अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी कार्यालय में कैंप/विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।ऐसी शिकायतों के निराकरण के लिए 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/complaints-should-be-resolved-on-the-ground-and-not-on-paper-asp/       नगीना विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के अंतर्गत कुल 3830 उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।योगी सरकार द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने के बाद इन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *