भदोही। नगर पंचायत नई बाजार में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर शनिवार को श्री रामबाबू तिराहा पर भाजपा नेता राजीव मोदनवाल के नेतृत्व मे भाजपाजनों ने खुशी का इजहार किया। बैंड-बाजे के साथ भारत माता का जयकारा लगाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता साधु जायसवाल, विनोद जायसवाल एवं सिद्धार्थ सोनकर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई है। जो पश्चिम बंगाल के हर एक नेता और कार्यकर्ता के कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि 15 साल से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी। लगभग 32 साल से कम्युनिस्ट पार्टी सरकार में रही। इन दिनों ही सरकार ने पश्चिम बंगाल को काफी पीछे ढकेल दिया। जिस हिसाब से पश्चिम बंगाल का विकास होना चाहिए था। वह नहीं हो सका और विकास के मामले में वह काफी पीछे चला गया।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार द्वारा पूरे पश्चिम बंगाल का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। केंद्र सरकार की जो तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं संचालित की जा रही थी। अब उन सभी योजनाओं को वहां पर भाजपा सरकार द्वारा संचालित कर हर एक पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाएगा। साथ ही अब पश्चिम बंगाल में सुशासन का राज होगा। वहां के प्रदेश की जनता को ममता बनर्जी के कुशासन से मुक्ति मिल गई। इस मौके पर कमलेश जायसवाल, नन्हे बाबू, जय, नन्हे खां, बबलू खां, दीपक मोदनवाल, हरिशंकर मोदनवाल, मुन्ना मोदनवाल, राजन मोदनवाल, अंकित मोदनवाल, मनोज गुप्ता, रवि जायसवाल, डब्बू शर्मा, धीरज गुप्ता, कन्हैया लाल साहू, रेखा देवी, गीता देवी, धर्मेंद्र, अमर, वासुदेव यादव, मुन्ना चौहान, शुभम जायसवाल, उज्जवल जयसवाल व इंद्रपाल चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।