जनपद के सभी थानों में आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस 

Share
भदोही। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी ने थाना चौरी में रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। समस्त थानों पर कुल-64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। मौके पर 12 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त रुप से तीन टीमों का गठन कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना समाधान दिवस पर जनपद के समस्त थानों पर कुल-64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 55 व पुलिस से संबंधित 9 मामले सामने आए। जहां प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग से संबंधित सभी 9 शिकायतों और राजस्व से संबंधित 3 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की तीन संयुक्त टीमों का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यापक निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/indian-red-cross-societys-blood-donation-on-world-red-cross-day/ इस दौरान डीएम ने जन सुनवाई के दौरान कहा कि आज थाना समाधान दिवस के मौके पर जो राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस के दौरान थाने पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *