जनपद के औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र किए गए सम्मानित 

Share
भदोही। जनपद औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र को सराहनीय कार्य किए जाने पर लखनऊ में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की आयुक्त रौशन जैकब ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की आयुक्त रौशन जैकब ने जनपद के औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र को दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा कि विभागीय मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देश के समादर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ.प्र. द्वारा विगत माह एक अभियान चलाया गया था। यह सघन अभियान कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं एनडीपीएस श्रेणी की औषधियों के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय, वितरण एवं अवैध डाइवर्जन के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी चलाया गया था।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर से गठित विशेष टीम में भदोही में जिले के औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने उक्त अभियान को सफल बनाये जाने के लिए प्रदेश एवं जनपद स्तर पर हो रही कार्रवाइयों का प्रभावी अनुश्रवण कर निरीक्षण एवं छापेमारी में अपना सफल योगदान दिया। विभागीय हित में औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र द्वारा पूरे परिश्रम व निष्ठा से कार्य किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जनपद के औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र के उपरोक्त कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *