नई दिल्ली । व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी की मार न सिर्फ रेस्तरां, ढाबे और स्ट्रीट फूड के दामों पर पड़ा है।बल्कि उसकी कीमत अब घरेलू उपभोक्ता भी चुका रहे हैं। क्योंकि, दाम में अंतर बढ़ने से घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजी बढ़ गई है। ऐसे में सरकार का दावा भले ही घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य होने की ओर का हो, पर जमीनी हकीकत उलट है। स्थिति यह कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद से बुकिंग के 20 से 25 दिन बाद सिलिंडर घरेलू उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे हैं।read more:https://worldtrustednews.in/tb-department-taught-tb-lesson-to-asha-sisters/ इस माह के आरंभ में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह अब 3,071.50 रुपये में उपलब्ध है। जबकि, घरेलू सिलिंडर के दाम यथावत 913 रुपये है।