मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर जोर

Share
संग्रामपुर/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी मंडल संग्रामपुर की मासिक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कालिकन धाम में संपन्न हुई। बैठक में मंडल टीम के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंडल के विशिष्ट सदस्य, स्थायी सदस्य तथा अतिथि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे शेष नारायण पांडेय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री संतोष द्विवेदी ने संगठन के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/encroachment-removed-from-village-community-land-panic-ensues/
पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ल तथा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने आगामी चुनावों को लेकर बूथ प्रबंधन और जनजागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सदाशिव पांडेय एवं अरुण पांडेय का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संघठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संघठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान गया प्रसाद ओझा, उमाशंकर शुक्ल, शंभूनाथ पांडेय, कुंज बिहारी, अरविंद पांडेय, शिव कुमार कनौजिया, रामेन्द्र नाथ पाण्डेय, रामचंद्र मिश्र, बृजेश शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *