फर्रुखाबाद :- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र एवं उचित निस्तारण की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया कि परिषदीय विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है तथा जनगणना 2026 का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक पहले से ही ‘स्कूल चलो अभियान’ सहित विभिन्न विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद लगातार उनकी जनगणना ड्यूटी लगाई जा रही है। संगठन ने मांग की कि प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही जिन विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, वहां कुछ शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त किया जाए ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।read more:https://pahaltoday.com/experts-recommend-working-on-geothermal-and-natural-hydrogen-for-energy-security/यूटा ने 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों को अनिवार्य ब्रिज कोर्स के चलते जनगणना एवं अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग भी उठाई। संगठन ने इस संबंध में संलग्न पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया।इसके अलावा विकास क्षेत्र कमालगंज के कुछ विद्यालयों में तकनीकी समस्या के कारण प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। संगठन ने ऐसे विद्यालयों को अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की ताकि वे निर्धारित कार्य पूरा कर सकें।ज्ञापन में जनपद के दिव्यांग शिक्षकों को नई बढ़ी हुई दरों के अनुसार दिव्यांग यात्रा भत्ता दिए जाने की भी मांग की गई। संगठन का कहना है कि वर्तमान में पुरानी दरों से ही भत्ता दिया जा रहा है।ज्ञापन यूटा के जिलाध्यक्ष पियूष कटियार एवं जिला महामंत्री पंकज यादव के हस्ताक्षरों से युक्त सौंपा गया है ।