डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पटना खास का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि पंजीकृत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दें। उन्होने अध्यापकों को लर्निंग आउटकम सिस्टम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि विद्यालय में 01 ही शौचायल संचालित है, जिस पर जिलाधिकारी ने बालकों एवं बालिकाओं हेतु अलग-अलग टायलेट संचालित कराने तथा शौचालयों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से शब्दों को पढ़ाकर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।read more:https://khabarentertainment.in/the-light-of-learning-culture-and-creativity-an-unforgettable-saga-of-the-second-convocation-with-udaan-2026/ उन्होने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली। उन्होने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाते समय दरी/शेड के नीचे अच्छे से बैठाकर भोजन कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने विद्यालय परिसर में बने किचन, पेयजल, अग्निशमन यंत्र आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त हमेशा रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मिश्रा, सहित विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।तदोपरान्त डीएम वहीं पर बनें आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित पायी गई। जिलाधिकारी ने बच्चों को दिये जा रहे पुष्टाहार, सैम-मैम बच्चों, खेल किट आदि की भी जानकारी ली और बच्चों को समय से पुष्टाहार दिये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान आँगनवाड़ी में साफ-सफाई कम पाई गई जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान साफ सफाई नही मिली तो कार्यवाही की जाएगी।