पारिवारिक कलह में मजदूर ने लगाई फांसी, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Share
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के मरदह कस्बे में पारिवारिक विवाद से आहत एक 35 वर्षीय मजदूर ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मंगलवार दोपहर उसका शव घर के पास बने टिनशेड के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/the-minister-in-charge-arrived-at-the-womens-hospital-to-review-the-arrangements/मृतक की पहचान सतीश पासी (35) पुत्र स्वर्गीय रामजीत पासवान के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को उसकी पत्नी वंदना से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सतीश घर के बगल स्थित बिना दरवाजे वाले कमरे में चला गया, जहां उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक ग्रामीण ने कमरे में सतीश का शव लटकता देखा और शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।थानाध्यक्ष तारावती यादव ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कराई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।सतीश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके निधन से पत्नी और तीन छोटी बेटियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *