बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत संसार पार निवासी वरिष्ठ किसान नागेन्द्र सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि उप जिला अधिकारी गोला द्वारा गेहूं का सत्यापन न करने से किसानों का गेहूं खरीद नहीं हो पा रहा है जबकि दलालों द्वारा सुविधा शुल्क लेकर गेहूं खरीद कर ली जा रही है।उप जिलाधिकारी गोला के सीयूजी नम्बर पर बार-बार फोन करने पर भी बात नहीं हो पाती है। विधायक राजेश त्रिपाठी जी भी एस डी एम को दूरभाष पर गेहूं खरीद हेतु निर्देशित किया। पर कोई असर नहीं हुआ। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि वेब साइट नहीं चल रही।read more:https://pahaltoday.com/complete-the-incomplete-construction-work-within-the-time-limit-dm/ स्टेनो अनूप कुमार सिंह कहते हैं कि सब लेखपाल की आई डी पर जाता है जबकि लेखपाल नवीन कुमार सिंह का कहना है कि मेरी आई डी पर कोई सत्यापन नहीं मांगा गया है। गेहूं अब मजबूरी में सस्ते रेट पर बिचौलियों के हाथों खुले मार्केट में बेचने को विवश हैं जबकि दलालों से मिलकर कर्मचारी धड़ल्ले से गेहूं खरीद रहे हैं और अपनी मुट्ठी गर्म कर रहे हैं। नागेन्द्र सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री से गेहूं खरीद में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।