भदोही। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक हुई। जिसमें जिसमें न्यायिक अधिकारियों के साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अखिलेश दुबे ने बताया कि read more:https://pahaltoday.com/special-judge-held-a-meeting-for-the-success-of-national-lok-adalat/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 9 मई को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मौजूद न्यायिक अधिकारियों के साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रत्नेशमणि त्रिपाठी, अपर जिला जज एससी/एसटी अवनीश कुमार, अपर जिला जज द्वितीय पुष्पा सिंह, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।