नई दिल्ली। भारत के प्रसिद्ध और पद्मश्री सम्मानित फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पुत्र और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, जो बाद में शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल गया था। 1942 में अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्मे रघु राय ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और 1965 में ‘द स्टेट्समैन’ अखबार से जुड़े। वे देश-विदेश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साक्षी रहे और अपनी तस्वीरों के जरिए इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।read more:https://worldtrustednews.in/awareness-campaign-on-world-malaria-day-at-chc-syohara-health-workers-took-oath-for-eradication/ रघु राय ने भोपाल गैस त्रासदी सहित कई अहम विषयों पर काम किया और 18 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। उनकी कृतियां ‘टाइम’, ‘लाइफ’ और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित हुईं। उनके निधन से कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।