गाजीपुर में फायरिंग का आरोपी अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार,

Share
गाजीपुर जनपद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हैread more:https://worldtrustednews.in/awareness-campaign-on-world-malaria-day-at-chc-syohara-health-workers-took-oath-for-eradication/
जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल अपनी टीम के साथ बरहपुर क्रॉसिंग पर मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नैसारा गांव में फायरिंग करने वाला आरोपी दवोपुर मड़ई की तरफ से क्रॉसिंग की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध असलहा भी है इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी अभिषेक पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय मनोज पाण्डेय निवासी ग्राम नैसारा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध कट्टा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *