पत्रकार की खबर पर 35 हजार का कन्यादान

Share
रायबरेली महराजगंज। में एक गरीब बेटी की शादी के लिए पत्रकार संतोष सिंह चौहान की पहल पर 35,000 रुपये का कन्यादान किया गया। यह मदद ‘वानर सेना’ और अन्य समाजसेवियों द्वारा जुटाई गई।read more:https://worldtrustednews.in/how-much-loss-will-kejriwal-suffer-due-to-7-aap-mps-joining-bjp/यह मामला अमावां विकासखंड के ओया गांव का है, जहां रामरती नामक एक बुजुर्ग महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी बबली के साथ अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। रामरती के पति और दोनों बेटों का निधन हो चुका है। बबली की शादी 7 मई को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, गांव के अवधेश सिंह ने पत्रकार संतोष सिंह चौहान से संपर्क किया। संतोष सिंह चौहान, जो दैनिक समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र और महाराजगंज खबर के अध्यक्ष भी हैं, ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया (एसएस न्यूज फेसबुक पेज) पर इस संबंध में एक वीडियो जारी किया। पत्रकार के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, ‘वानर सेना’ ने 21 अप्रैल को संतोष सिंह चौहान के माध्यम से बबली की मां से फोन पर बात की। इसके बाद, 24 अप्रैल को वानर सेना के पदाधिकारी धीरज सिंह चौहान, अभय सिंह, केपी सिंह और हर्षित सिंह ओया गांव पहुंचे और बबली के परिवार को 20,000 रुपये नकद का कन्यादान किया। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद, अन्य लोगों ने भी मदद की पेशकश की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव के माध्यम से लगभग 10 से 12 हजार रुपये की राशि जुटाई गई। इसके अतिरिक्त, महराजगंज विकासखंड के पूर्व ग्राम प्रधान पुत्तन सिंह पाली ने कन्यादान के रूप में एक टीना तेल प्रदान किया। मां रामरती और बेटी बबली ने बताया कि पत्रकार संतोष सिंह चौहान की खबर के माध्यम से उन्हें कुल लगभग 35,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई है, जिससे उनकी बेटी की शादी संभव हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *