ब्लॉक कार्यालय पर मासिक बैठक हुई सम्पन्न 

Share
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़ की मासिक बैठक भवानीगढ़ चौराहा स्थित कार्यालय पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत SIR मतदाता सूची पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों के सुधार हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों तक मुद्दे पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी जी ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन हित में कार्य करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://worldtrustednews.in/public-awareness-is-essential-for-cancer-prevention-vice-president/ अखिलेश शुक्ला (जिला सचिव एवं विधानसभा बछरावां प्रभारी), सतेंद्र पासी (नगर अध्यक्ष), ममता सिंह (महिला अध्यक्षा), मो वसीम, वीरेंद्र दीक्षित, सोमनाथ मौर्य, बृजेश गोस्वामी (न्याय पंचायत अध्यक्षगण), तथा ब्लॉक कमेटी पदाधिकारी उमाशंकर, रामबदल मौर्य, कैलाश नाथ, संतोष शुक्ला, हसीना बानो, मो. रहीश एवं रामफेर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *