गाजीपुर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को व्यापक पुलिस अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई।
पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।read more:https://worldtrustednews.in/opposition-mps-served-notice-to-remove-gyanesh-kumar-from-his-post/इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।