नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में इंटर विज्ञान वर्ग में छात्रा इकरा ने 74.4 फीसद अंक पाकर टॉप किया तथा हाई स्कूल में प्रियांशु ने 88 फीसद अंक प्राप्त किए। इंटर विज्ञान वर्ग में तनुज भारद्वाज ने द्वितीय व अंश सिंह ने तृतीय स्थान पाया। कला वर्ग में अल्फ़िशा परवीन ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय तथा दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में प्रियांशु ने प्रथम, अल्पना ने द्वितीय व हरविंदर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट का रिजल्ट कला वर्ग में 98.9 फीसद, विज्ञान वर्ग में 97.3 फीसद तथा हाई स्कूल का 93 फीसद रहा।read more:https://pahaltoday.com/district-election-officer-along-with-political-parties-visited-evmvvpat-warehouse/विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने समस्त सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा असफल होने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में अधिक मेहनत करने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा यह परीक्षा पूर्ण मंजिल नहीं है बल्कि एक पड़ाव है।इसलिए असफल छात्र निराश नहीं हो।