व्यापार बंधु बैठक में डीएम सख्त, लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिकारी को नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश

Share
सहारनपुर, । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग के सहयोग से व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करें।
बैठक के दौरान बिजली विभाग और नगर निगम से संबंधित मामलों में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अरुणेश यादव सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं व्यापारी वर्ग से राजेश गुलाटी, मुकुंद मनोहर गोयल, रोहित घई, नुसरत साबरी सहित कई व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं।read more:https://khabarentertainment.in/the-truth-behind-statistics-that-fades-under-the-glare-of-branding/जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और जिले का आर्थिक विकास सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *