कानपुर देहात उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के सभागार में एक दिवसीय संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात का प्रतिनिधित्व कर रहीं नूपुर श्रीवास्तव, माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।read more:https://khabarentertainment.in/woman-raped-in-the-name-of-exorcism-fatehpur-police-arrested-two-accused-within-12-hours/अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि National Legal Services Authority (NALSA) द्वारा संचालित “एसिड अटैक की पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2016” के अंतर्गत किसी भी पीड़ित पुरुष अथवा महिला को Legal Services Authorities Act की धारा 12 के तहत निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल एसिड अटैक पीड़ितों का निःशुल्क उपचार करने के लिए बाध्य हैं। साथ ही पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत मुकदमा दर्ज होते ही पीड़ित को क्षतिपूर्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान ‘अधिकार मित्रों’ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश, कन्नौज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, जिलाधिकारी कन्नौज तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।