होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share
भदोही। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने आज होमगार्ड कार्यालय, काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, विभूति नारायण इण्टर कॉलेज ज्ञानपुर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता, समयपालन, सुरक्षा व्यवस्था और शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होread more:https://khabarentertainment.in/a-murder-of-relatives-in-hamirpur-a-brother-sexually-assaults-his-minor-sister-the-accused-has-been-arrested/
सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन जनपद भदोही के कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा तिथियों के प्रत्येक पालियों में 2496, प्रत्येक दिन में 4992 तथा कुल 03 दिन में कुल 14976 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा को निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *