सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में भीषण गर्मी के बीच पानी के दोहन का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 अप्रैल 2026 को शाम 5ः36 बजे स्टेट हाईवे किनारे कोयला लदी गाड़ियों पर खुलेआम पानी डाला जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह काम क्षेत्रीय पुलिस विभाग की जानकारी में अरुण यादव द्वारा धड़ल्ले से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पानी के उपयोग के लिए किसी भी विभागीय अनुमति का अभाव है, इसके बावजूद लगातार पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/akshaya-tritiya-summer-matka-and-childhood-memories/जबकि क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं कोयला गाड़ियों पर पानी डालकर बड़े पैमाने पर पानी का दोहन किए जाने से नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्टेट हाईवे के किनारे खुलेआम चल रहे इस खेल को लेकर लोगों ने प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।