सरकारी स्कूल में शिक्षक पर तेजाब से हमला, दो बच्चे भी झुलसे; नशेड़ी भतीजा गिरफ्तार

Share
महमदपुर (गुरदासपुर): जिला गुरदासपुर के गांव महमदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में उस समय एक रूह कंपा देने वाली घटना घटी, जब अपनी ड्यूटी निभा रही एक महिला शिक्षिका लखविंदर कौर पर उनके ही सगे भतीजे ने क्लासरूम में घुसकर तेजाब से हमला कर दिया। यह हमला इतना भीषण था कि शिक्षिका के साथ-साथ कक्षा में मौजूद दो मासूम बच्चे भी इस तेजाब की चपेट में आ गए। स्कूल में मौजूद टीचर सरबजीत कौर और गांव के सरपंच मंदीप सिंह के अनुसार, लखविंदर कौर रोजाना की तरह बच्चों को पढ़ा रही थीं कि अचानक आरोपी युवक अंदर आया और तेजाब फेंककर फरार हो गया। इस हमले के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसी शिक्षिका को तुरंत बटाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-impossible-to-forget-the-social-service-done-by-aziz-qureshi-shakuntala-kushwaha/घटना की सूचना मिलते ही बटाला डिस्ट्रिक्ट पुलिस के डीएसपी हरीश बहल ने कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, हालांकि हमले के सटीक कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में उपचाराधीन एक घायल बच्ची की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर के अनुसार, तेजाब के कारण बच्ची की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *