भेंटुआ/अमेठी। शुक्रवार को डॉ पुष्पेंद्र सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय घाटमपुर पश्चिम द्वारा के महाविद्यालय प्रागंण में नारी श्रृंखला बनाकर “*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 2023*” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वयं सहायता समूह, जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा घर-घर पहुंचाने की बात की गई।मातृ शक्तियों को और भी सशक्त बनाकर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा।read more:https://khabarentertainment.in/akanshu-govil-takes-over-as-deputy-chief-traffic-manager-and-station-director-kanpur/ इस अधिनियम से मातृ शक्तियों की प्रतिभा प्रखर हो सकेगी । ये बाते डॉ पुष्पेन्द्र सिंह स्मारक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ने व्यक्त किया। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के प्रसारण का भी जिक्र किया । छात्राओं से सीधी वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 के तहत लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नए भारत की नींव रखी गई है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जन धन योजना, पीएम आवास एवं सुकन्या समृद्धि योजना से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की भी चर्चा की।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। साथ ही सरकारी योजनाओं में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर शौचालय, गैस कनेक्शन, बैंक खाते एवं 5 लाख तक मुफ्त इलाज देकर हर स्तर पर नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए सरकार की सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।