अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार पाण्डेय का कमिश्नरेट गाजियाबाद स्थानांतरण; पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह

Share
कानपुर देहात पुलिस लाइन में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कानपुर देहात, श्री राजेश कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। शासन के निर्देशों के क्रम में, श्री राजेश कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), कमिश्नरेट गाजियाबाद के महत्वपूर्ण पद पर हुआ है।
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार पाण्डेय के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान अत्यंत कुशलता, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक  ने उनके नए दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार पाण्डेय को प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया । read more:https://khabarentertainment.in/constitution-makers-birth-anniversary-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sonanchal/ विदाई समारोह के दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी गण (COs), थाना प्रभारियों और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा  राजेश कुमार पाण्डेय को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारी गणों ने उनके साथ बिताए गए समय और उनके कुशल मार्गदर्शन को याद किया। कार्यक्रम के अंत में अत्यंत भावुक क्षणों के बीच उन्हें विदा किया गया और उनके आगामी कार्यकाल की सफलता व बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *