पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान

Share
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के दिशा-निर्देशन में जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने हेतु पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर,पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए हैं ।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/जनपद भदोही के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके कुल 104 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 18,20,000 (अठारह लाख बीस हजार मात्र रु0 है। मंगलवार को इन बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानपुर सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक व जनपदीय पुलिस टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *