डा. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का है अद्वितीय उदाहरण: डीएम

Share

सोनभद्र। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) वगीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वितीय उदाहरण है।read more:https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/ उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *