सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ किला के जंगल में रास्ता भटक गए 10 श्रद्धालुओं को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। इस सफल अभियान के बाद परिजनों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल की रात करीब 8ः20 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि वाराणसी और मिर्जापुर से आए 10 श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन के लिए गए थे, लेकिन किले के पीछे जंगल के रास्ते में भटक गए। सूचना मिलते ही थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस और पीआरवी 8507 की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम ने टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर की मदद से घने जंगल में तलाश अभियान चलाया। लगभग 6 से 8 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बरामद किए गए लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह (चैकी प्रभारी विजयगढ़ किला), हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, प्रदुम्न राय, रामदुलार यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार, सुनील कुमार, प्रेम प्रकाश चैरसिया सहित पीआरवी 8507 के जवानों ने अभियान में अहम भूमिका निभाई।