नगीना । खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा संत सभा निकट एसडीएम कोर्ट नगीना में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गुरुद्वारा संत सभा नगीना में वैसाखी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस उपलक्ष में सुबह 8 बजे सहज पाठ साहिब के भोग गुरुद्वारा दीवान हाल में डाले गए और संगराद के अवसर पर गुरु साहिब की वाणी बारह माह साहब जी के पाठ हुए और चाय का लंगर वरताया गया । इसके बाद लगभग 10बजे गुरुद्वारा दीवान हाल में श्री सुखमणि साहिब की वाणी के पाठ हुए और गुरमत विचार एवं कथा कीर्तन भाई कृष्ण सिंह और भाई तारा सिंह द्वारा किया गया। एड अमीर सिंह द्वारा कविता सुनाकर गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला गया और बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा अमृत चखाकर खालसा पंथ की स्थापना की गई।read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/
भाई कृष्ण सिंह और भाई तारा सिंह ने अपने रूहानी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। दोपहर 1.30 बजे सरबत दे भले की अरदास के बाद गुरु का लंगर सभी संगतो में वरताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान गुरुद्वारा संत सभा नगीना सरदार केवल पाल सिंह ,गुरु घर के ज्ञानी भाई कृष्ण सिंह, भाई तारा सिंह,हरमीत मल्होत्रा ,मनमीत सिंह, एड अमीर सिंह,जगप्रीत सिंह , दयाराम सिंह, कुशदीप सिंह , लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मनोज टंडन, चंद्रपाल सिंह,अजीत कौर, रमिंदर कौर, दीपक मल्होत्रा,मनमीत कौर, करणप्रीत सिंह , तिलका आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नगीना द्वारा गुरुद्वारे आए सभी श्रद्धालुओं का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।