अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने का आह्वान

Share

गाजीपुर जखनियां । भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रबल पक्षधर थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में से एक है, जिसने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, राम रतन, किशोरी सोनकर और रामविलास पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *