भारतीय संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती

Share
गाजीपुर।आज 14अप्रैल को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता  भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर  पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में   माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके जीवन संघर्ष एवं त्यागमय जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे । उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे।वह ऐसे राजनीतिज्ञ मनीषी थे जिनके मन में हमेशा सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय  की भावना व्याप्त थी । बाबा साहब ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज का दलित जो स्वाभिमान एवं सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है उसके पीछे बाबा साहब अम्बेडकर जी की बनाई गई नीतियों को ही जाता है।  पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना कि‌या था। वह कहां करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा । उन्होंने कहा था कि समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानो की आर्थिक  तंगी से मुक्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए को ताकतवर बनाना डॉ अम्बेडकर जी का सपना था जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। बाबा साहेब का संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प है। read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ निजी हाथों में चला जायेगा तो बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा संविधान में दिया गया हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा। मंडल कमीशन के अनुसार नौकरियां नहीं मिलेगी ।जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है बाबा साहेब का संविधान सुरक्षित नहीं है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुर्व अध्यक्ष एस पी पांडे ने भाजपा को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा यह सरकार बाबा साहेब के सपनों को कुचलना चाहती है , उसका दलित प्रेम झूठा है,उसका दलित प्रेम केवल चुनाव के समय प्रकट होता है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा नन्हकू यादव,राम औतार विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, अमित ठाकुर,रविन्द्र प्रताप यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव, शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह,विभा पाल, शेर अली राईन, रामप्रताप यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आजाद राय,रीना यादव , अम्बिका यादव, सुग्गु यादव, गोपाल खरवार, धर्मचंद यादव,राजेश यादव,रामाशीष यादव,शेर अली राईनी,राजनाथ कुशवाहा, पप्पू यादव,लड्डन खां,उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा  ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *