सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Share
स्योहारा (बिजनौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ. बी. के. स्नेही के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. बी. के. स्नेही एवं अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे महान विचारक और समाज सुधारक का जन्म भारत भूमि पर हुआ, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया।read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/वक्ताओं ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय (अमेरिका) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय ‘ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का विकेंद्रीकरण’ था। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का शिल्पकार माना जाता है। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज देश की प्रशासनिक व्यवस्था का आधार है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हासिम, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, हरीश कुमार, प्रदीप रावत, दुशाला शर्मा, अनीता देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *