गाजीपुर में राजनीतिक सौहार्द का संदेश: सांसद अफजाल अंसारी का सम्मान, सुजीत साइकिल ने जताया आभार

Share
गाजीपुर। जनपद में समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर आपसी संवाद, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता की झलक देखने को मिली। पीडीए समाज के पूर्वांचल में मजबूत पहचान रखने वाले गाजीपुर के लोकप्रिय सांसद अफजाल अंसारी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता सुजीत साइकिल ने आभार प्रकट करते हुए इसे अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया।पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव के नेतृत्व में यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल अपने समर्थकों के साथ सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आवास पर आयोजित चाय चर्चा एवं सम्मान समारोह में सांसद का आगमन उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि राजनीतिक पहचान को भी नई मजबूती मिली है।
सांसद अफजाल अंसारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का असली आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सुजीत साइकिल और महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुश्बू’ जैसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे।raed more:https://khabarentertainment.in/bijnor-police-achieves-major-success-inter-state-flat-thief-gang-busted-3-arrested/इस मौके पर सांसद ने पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव के अनुभव और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस समाज को ऐसे अनुभवी लोगों का नेतृत्व मिलता है, वह निश्चित रूप से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव ने सांसद को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं सपा नेता सुजीत साइकिल ने मोहम्मदाबाद के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव को माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल, सपा नेता शम्भू यादव, गामा राम, जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *