स्थापना दिवस पर जखनियां में कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के त्याग से बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी:

Share

गाजीपुर जखनियां । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जखनियां मण्डल प्रथम के अंतर्गत जखनियां शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 240, 241, 242, 243, 244 एवं 245 पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया तथा पार्टी के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के रूप में देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए ‘अंत्योदय’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के मूल मंत्र के साथ स्थापित भारतीय जनता पार्टी देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करें।कार्यक्रम में कुलभास्कर पांडेय, उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, मिठुर वर्मा, अशोक कुशवाहा, बिंदु गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील सिंह, वरुण पांडेय, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *