पीपरपुर/अमेठी। पीपरपुर थाना अमेठी क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो उठा। कथावाचक अनिल कुमार ब्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब अत्याचार और अधर्म बढ़ गया था, तब मथुरा की कारागार में देवकी और वसुदेव के घर भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। चारों ओर दैवीय प्रकाश फैल गया और बंदीगृह के सभी बंधन स्वतः खुल गए। वसुदेव जी नवजात श्रीकृष्ण को यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा के यहां ले गए, जहां उनका लालन-पालन हुआ।
प्रवचन के दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।कार्यक्रम के मुख्य यजमान बजरंगबली बरनवाल रहे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर आशीष बरनवाल,हरि गोविंद,प्रेम बरनवाल, हनुमत बरनवाल, अशोक सिंह आदि रहे।