चांदपुर। जनपद बिजनौर की तहसील चांदपुर के डबाकरा हॉल में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी जसजीत के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शिकायतें मौके पर हल नहीं हो पातीं, उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।अधिकारियों को सख्त निर्देशउन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और संतोषजनक समाधान को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि में उसका समाधान किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि की आख्या भी संलग्न की जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
संपूर्ण समाधान दिवस: 38 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर निस्तारण
38 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर समाधान
आज के समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नितिन तेवतिया, परियोजना निदेशक दिनकर भारती, उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।