राकेश मिश्रा शिवली कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के मकरंद पुर बंथा के पास मैथा-केशरीनेवादा नहर रोड पर सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी एक युवक की धारदार औजार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई, युवक की हत्या करने के बाद हत्यारे ने उसके शव को शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगंगानगर रोड पर मकरंदपुर बंथा के एक खेत में फेंक कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल से थोड़ी दूर पर चाबी लगी बाइक खड़ी देख आसपास छानबीन की तो देखा तो खेतों में रक्त रंजित शव पड़ा दिखा स्थानीय ग्रामीणों ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस सहित शिवली कोतवाली अमरेंद्र बहादुर सिंह अपराध निरीक्षक शीलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया हत्या की पुष्टि होने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राजेश पांडे क्षेत्राधिकार रसूलाबाद आलोक सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर बारीकी से छानबीन करने के बाद साक्ष्य संकलित किए, घटना के कुछ देर बाद अरशदपुर के देशराज ने पहुंचकर मृतक को अपने साले के रूप में पहचान की इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया इधर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , देर रात मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है | शिवली कोतवाली क्षेत्र में रामगंगा नहर रोड के पास मकरंदपुर बंथा के पास एक खेत में देर रात एक 20 वर्षीय के युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला वह सफ़ेद शर्ट व नींली काले रंग के लोअर पहने था इसके अलावा अन्य कोई कपड़ा नहीं था जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई, डायल-112 पर दी गई सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस सहित शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन करते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद ही एएसपी राजेश पांडेय सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इसके साथ ही शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की इसी बीच वहां पहुंचे अरशदपुर निवासी नरेश व देशराज नें उसकी शिनाख्त झखरा सचेंडी निवासी अपने साले रामलखन के 20 वर्षीय पुत्र राजा बाबू वर्मा के रूप में की जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां ममता बदहवास हो गई, जबकि भाई अंकुश, बहन लक्ष्मी व परिजन बिलख उठे, उसके पिता रामलखन नें बताया की वह पीओपी का काम करता था, गुरूवार को वह दादी राजेश्वरी के लेकर भउआ पुरवा गाँव में अपनी बुआ आरती पत्नी गोरेलाल के यहां छोड़ने गया था। परिजनों नें उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया।अफसरों की छानबीन कर वहां पहुंची फोरेसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जेब से कुछ आपत्तिजनक चीजें बरामद होने की भी चर्चा है। मैं मृतक के पिता राम लखन ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पुत्र की मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है |