रिजवान अहमद
कानपुर देहात- राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खोजाफूल में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति एनजीओ के तत्वावधान में नए सदस्यों का सम्मान समारोह एवं ग्राम पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नव चयनित सदस्यों को अंगवस्त्र व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव रहीं, जिन्होंने अपने हाथों से सभी नए पदाधिकारियों को पत्र देकर एक उम्मीद परिवार में शामिल किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अध्यक्ष जीशान अली ने की।कार्यकारिणी गठन के तहत आजाद अली को उपाध्यक्ष, यूनिस को महासचिव, प्रदीप कुशवाहा को महामंत्री, अमजद अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मो. शाहिद, अरुण कुमार, साजिद अली एवं विवेक उर्फ आशु जाटव को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा महताब अली को प्रवक्ता, दानिश को संगठन मंत्री, अरबाज को मीडिया प्रभारी, अनीश खान को प्रचार मंत्री तथा आफताब अली को सलाहकार मंत्री नियुक्त किया गया। ग्राम स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मो. कैफ, सोहिल, नौशाद अली, सदाब अहमद, रोहित जाटव, अल्ताब अली एवं तालिब खान को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष रामदास गौतम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सिकंदरा विधानसभा प्रभारी पवन चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से लारैब नकवी जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्राची कटियार जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा, शाहरुख खान जिला सचिव, विवेक पांडे जिला सचिव, नूर आलम सचिव, राजपुर ब्लॉक रोहित यादव, शमशेर, मनसूर अली, मेहदी हसन, इब्राहिम, उसमान अली, बाबू, रविंद्र सैनी, फरय्याज अली, नारायण कटियार, संतोष कटियार, सागर वर्मा, मो. आफताब, सोहिल खान, समीर सिद्दीकी, शमीर राजा, मो. आलम, अमजत अली, लारेफ अली, बाबू दोहरे, अनार कली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने एवं जनकल्याण के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
7-