हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर में आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान कुल 166 शिकायतें प्राप्त हुईं। निस्तारण स्वरूप आज जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता कृष्ण लाल पुत्र स्वर्गीय बबलू निवासी ग्राम जसौरा बीरसिंहपुर द्वारा खतौनी में पिता के नाम संशोधन की शिकायत पर तत्काल नाम संशोधन संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराते हुए संशोधित कर खतौनी सुपुर्द की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, संतुष्टि एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करने, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेने तथा माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस एवं तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने, शिकायतों का रजिस्टर बनाने, नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतकर्ताओं/आमजन से मधुर व्यवहार रखने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कर्मयोगी पोर्टल पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए। वहीं उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त गैस एजेंसियों का भ्रमण कर कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर अवश्य उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डीएफओ ए.के. पाण्डेय, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अकबरपुर सुरभि शर्मा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।