थाना सट्टी पुलिस द्वारा अपहरण की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

Share

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 01.04.2026 को थाना सट्टी पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी, कि दिनांक 01.04.2026 को ग्राम कथरी स्थित कात्यायनी माता मंदिर में दर्शन करने आया था तभी मंदिर के बाहर से विपक्षीगण 1.मोनू पुत्र नत्थू, 2.अजीत, 3.रवि व 4.गाड़ी नंबर UP77K6066 का चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा मुझे गाड़ी नंबर UP77K6066 में डालकर अपहरण करके ले जा रहे थे, मेरे द्वारा शोर मचाने पर पटेल चौक कस्बा व थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात पर छोड़कर भाग गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 140(3) BNS बनाम 1.मोनू पुत्र नत्थू निवासी ग्राम खरतला थाना राज़पुर, जनपद कानपुर देहात, 2. अजीत, 3. रवि व गाड़ी नंबर UP77K6066 का 4.चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना सट्टी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर नामित अभियुक्त मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम खरतला थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात को ग्राम सट्टी में गैस एजेन्सी के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार माती भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *